अपहृत की खोज में साहिबगंज पुलिस का पाकुड़ में छापा

Updated at : 30 Jan 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृत की खोज में साहिबगंज पुलिस का पाकुड़ में छापा

साहिबगंज मुफस्सिल थाने में दर्ज है अपहरण का एफआइआर पाकुड़ : अपहरण लड़की अपहरण के मामले में साहिबगंज पुलिस ने सोमवार को पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के कालिकापुर स्थित एक घर में छापेमारी की. पुलिस ने पूरे घर को सर्च किया लेकिन इस छापेमारी में पुलिस को कुछ नहीं मिला. सूत्रों से मिली जानकारी के […]

विज्ञापन

साहिबगंज मुफस्सिल थाने में दर्ज है अपहरण का एफआइआर

पाकुड़ : अपहरण लड़की अपहरण के मामले में साहिबगंज पुलिस ने सोमवार को पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के कालिकापुर स्थित एक घर में छापेमारी की. पुलिस ने पूरे घर को सर्च किया लेकिन इस छापेमारी में पुलिस को कुछ नहीं मिला. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक साहिबगंज समदाघाट निवासी संजय यादव ने मुफस्सिल थाना में अपनी बच्ची के अपहरण का मामला कांड संख्या 29/17 के तहत दर्ज कराया है. इसी सिलसिले में साहिबगंज पुलिस ने उक्त स्थल पर छापेमारी की.
क्या है मामला
सूत्रों के मुताबिक संजय यादव पर मुफस्सिल थाना साहिबगंज के ही एक चौकीदार के पुत्र संजीव पासवान का अपहरण कर हत्या कर दिये जाने का भी मामला दर्ज है. वहीं दूसरी ओर संजय यादव की पुत्री भी विगत एक साल से लापता है. इस मामले में परिजनों ने अपनी पुत्री के अपहरण का मामला साहिबगंज मुफस्सिल थाने में दर्ज कराया था. तब से लेकर आज तक पुलिस उक्त लड़की की बरामदगी के लिए खाक छान रही है. सूचना के अनुसार कई जगहों पर छापेमारी हुई लेकिन अब तक उसकी बरामदगी नहीं हो सकी है. सोमवार को भी पुलिस को सूचना मिली की उक्त अपहृत लड़की पाकुड़ में है तो सूचना पर छापेमारी हुई. लेकिन इस बार भी पुलिस के हाथ खाली रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola