घर पर बनाएं मैंगो आइस कैंडी, निकिता ने शेयर की रेसिपी

मैंगो आइस कैंडी (इमेज- इंस्टाग्राम @nikiiceipe)
Raw Mango Ice Candy: अगर आप भी इस गर्मियों में घर पर कुछ चटपटा बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो, ये आर्टिकल आपके लिए है. इसमें हम आपको बताएंगे कैसे आप कच्चे आम से मैंगो आइस कैंडी बना सकते हैं वो भी झटपट तरीके से.
Raw Mango Ice Candy: गर्मी के मौसम में कच्चे आम आसानी से मिल जाते हैं. कच्चे आम का इस्तेमाल करके कई डिश बनाई जाती है जैसे आम पन्ना, आम का अचार या आम की चटनी. अगर आप कच्चे आम से तैयार कुछ ठंडा, खट्टा-मीठा खाना चाहते हैं तो मैंगो आइस कैंडी को बना सकते हैं. इसे आप बिना किसी फूड कलर या प्रिजर्वेटिव के बनाकर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं. अगर आप भी मैंगो आइस कैंडी बनाना चाहते हैं तो कंटेंट क्रिएटर निकिता मिठाईवाला की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने की रेसिपी निकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @nikiiceipe पर शेयर की है.
मैंगो आइस कैंडी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- 3 कच्चे आम
- एक चौथाई कप पुदीने के पत्ते
- 1 छोटा चम्मच काला नमक
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- एक चौथाई कप मिश्री
- 1 कप पानी
मैंगो आइस कैंडी को कैसे तैयार करें?
- मैंगो आइस कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले आप कच्चे आम को धो लें. इसके बाद इन्हें छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक मिक्सर जार में आम के टुकड़ों को डाल दें. इसके बाद आप पुदीने के पत्ते, काला नमक, चाट मसाला और भुना जीरा पाउडर को डाल दें.
- मिश्री और पानी डालकर सभी चीजों को बारीक पीस लें. इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण को आपको ज्यादा पतला नहीं करना है.
- अब आप आइसक्रीम मोल्ड में मिश्रण को डालें. फिर इसे 7-8 घंटे के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें. 7-8 घंटे के बाद इसे फ्रिज से बाहर निकालें और ठंडा ठंडा सर्व करें.
- इस तरह से आप आसानी से मैंगो आइस कैंडी को तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










