आवास का आवंटन नहीं मिलने पर लाभुकों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 12 Jan 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
आवास का आवंटन नहीं मिलने पर लाभुकों ने किया प्रदर्शन

पाकुड़ : नगर परिषद कार्यालय में वार्ड संख्या एक के लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का आवटंन नहीं मिलने के कारण विरोध प्रदर्शन किया. लाभुक वंदना दत्ता, बिना देवी, बन्दना सरकार, पुसिया देवी, बिना देवी, दसमी माल आदि लाभुकों ने नगरपालिका के नगर प्रबंधक महेश जारिका के समक्ष आवास निर्माण को लेकर […]

विज्ञापन

पाकुड़ : नगर परिषद कार्यालय में वार्ड संख्या एक के लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का आवटंन नहीं मिलने के कारण विरोध प्रदर्शन किया. लाभुक वंदना दत्ता, बिना देवी, बन्दना सरकार, पुसिया देवी, बिना देवी, दसमी माल आदि लाभुकों ने नगरपालिका के नगर प्रबंधक महेश जारिका के समक्ष आवास निर्माण को लेकर आवटंन मांगा.

लाभुकों का कहना है कि वर्ष 2016 में उपरोक्त योजना को लेकर नगर परिषद कार्यालय में आवेदन को जमा किया गया था. परंतु आज तक आवटंन नहीं दिया गया. जबकि 2016 के बाद योजना का लाभ पाने के लिए नगर परिषद में जमा कराये गये लाभुकों को नगर परिषद की ओर से आवटंन दे दिया गया है. इधर नगर प्रबंधक महेश जारिका ने बताया कि फेज टू में उपरोक्त लाभुकों के नाम हैं. जल्द ही उपरोक्त योजना के लाभुकों को आवास निर्माण को लेकर आवंटन दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola