Anupama: रोजी की साजिश का शिकार बनी ‘अनुपमा’, हाथ से गई नौकरी

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में अनु पर चोरी का आरोप लगने से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा. रोजी उसे फंसाने के लिए पुलिस के सामने झूठ बोलेगी.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, जया और बंकू के लिए खाना बनाने का फैसला करती है. घर लौटने पर उसे पता चलता है कि दिग्विजय ने उसके लिए कुकीज बनाई हैं और एक थैंक्यू नोट भी छोड़ा है. इसी बीच बंकू बताता है कि पुलिस अनुपमा को ढूंढ रही है. जब पुलिस घर पहुंचती है, तो अनुपमा पर महंगे नेकलेस की चोरी का आरोप लगाया जाता है. आरोप यह भी होता है कि उसने अपनी बेटी जया का इस्तेमाल इस चोरी के लिए किया. यह सुनकर अनुपमा हैरान रह जाती है. वह तुरंत नेकलेस लौटाते हुए कहती है कि उसे यह जया के बैग में मिला था और वह खुद इसे वापस करने वाली थी.

विज्ञापन

नौकरी से निकाली गई अनुपमा

मामला और बिगड़ जाता है जब रोजी पुलिस के सामने बयान देती है कि उसने अनुपमा को चोरी करते देखा है. अनुपमा इस आरोप को झूठा बताती है और सवाल उठाती है कि अगर रोजी ने उसे देखा था, तो उसी समय क्यों नहीं रोका. हालांकि नेकलेस के मालिक ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन होटल मैनेजर ने अनुपमा को नौकरी से निकाल दिया. इससे अनु पूरी तरह से टूट जाती है. दूसरी तरफ माही को गौतम डराता और धमकाता है. वह उससे कहता है कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा. वहीं, राही अपने काम को लेकर परेशान होती है, लेकिन प्रेम उसे हिम्मत देता है. राही आखिरकार अपने काम पर ध्यान देने का फैसला करती है.

अनु को बचाएगा दिग्विजय

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पॉल से अनुपमा पूछती है कि वह उसे चैन से क्यों नहीं रहने देता. पॉल कहता है कि वह नहीं चाहता है कि अनु इस शहर में रहे. वह अनु पर हाथ उठाने वाला होता है, तभी दिग्विजय आकर उसकी मदद करता है. उसके बाद अनु सावी कैफे देखेती है. कैफे बहुत खूबसूरत होता है और वह उसे देखकर हैरान हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Spoiler: गौतम के अफेयर का सच आया सामने, माही के फैसले से हिल गया घर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola