Anupama Spoiler: गौतम के अफेयर का सच आया सामने, माही के फैसले से हिल गया घर

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Spoiler: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में माही ने गौतम के अफेयर का खुलासा कर दिया, जिससे घर में हंगामा मच गया. वसुंधरा ने माही का साथ नहीं दिया.

विज्ञापन

Anupama Spoiler: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही घर छोड़ने का ऐलान कर देती है. उसके इस फैसले से पूरा परिवार हैरान रह जाता है. जब वजह पूछी जाती है तो माही साफ-साफ कहती है कि गौतम का किसी दूसरी लड़की के साथ रिश्ता है. हालांकि वसुंधरा इस बात को मानने से इंकार कर देती हैं और माही पर ही सवाल उठाने लगती हैं. वहीं राही और प्रेरणा माही का साथ देती हैं और बताती हैं कि उन्होंने खुद गौतम को किसी और के साथ देखा है. इसके बावजूद गौतम अपनी बातों से माहौल को बदलने और खुद को बचाने की कोशिश करता है.

विज्ञापन

अनुपमा को सताने लगी चिंता

दूसरी ओर अनुपमा की जिंदगी भी आसान नहीं है. वह बेहद थकी हुई महसूस करती है और माही का देर रात आया फोन उसे परेशान कर देता है. माही उससे बात तो करती है, लेकिन अपनी परेशानी छुपा लेती है, जिससे अनुपमा को शक होने लगता है कि कुछ ठीक नहीं है. जब अनुपमा राही और प्रेम से बात करती है, तो उसे महसूस होता है कि वे भी कुछ छुपा रहे हैं. इसके बावजूद वह बच्चों को अपनी हालत के बारे में कुछ नहीं बताना चाहती और उन्हें सिर्फ अपने काम पर ध्यान देने की सलाह देती है.

ऑफिस में अनु को मिली नई जिम्मेदारी

अनुपमा को ऑफिस में उसे नई जिम्मेदारी मिलती है. मैनेजमेंट उसके काम से खुश होकर उसे दूसरों को संभालने का काम देता है. इससे अनुपमा को थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन रोजी इस फैसले से खुश नहीं दिखती. इसी बीच एक और बड़ा ट्विस्ट सामने आता है, जब अनुपमा को पता चलता है कि सवी विला को बेचा जा सकता है. आने वाले एपिसोड में क्या होगा खास? आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि क्या माही को इंसाफ मिलेगा या नहीं. क्या अनुपमा सच्चाई तक पहुंच पाएगी. साथ ही, गौतम के झूठ और वसुंधरा के फैसले का क्या असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ेंAnupama में हाई वोल्टेज ड्रामा, रोजी की साजिश, बाथरूम में फंसी अनुपमा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola