झारखंड में आठ लाख जाली नोट के साथ गिरफ्तार हुआ एक बांग्लादेशी

Updated at : 08 Jan 2018 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में आठ लाख जाली नोट के साथ गिरफ्तार हुआ एक बांग्लादेशी

प्रतिनिधि, फरक्का मुर्शिदाबाद जिला के सूती थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आठ लाख जाली नोट के साथ एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सूती थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मुर्शिदाबाद जिला के बरहमपुर रानीनगर में एक बांग्लादेशी छुपकर रह रहा है. पुलिस को यह भी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का

मुर्शिदाबाद जिला के सूती थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आठ लाख जाली नोट के साथ एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सूती थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मुर्शिदाबाद जिला के बरहमपुर रानीनगर में एक बांग्लादेशी छुपकर रह रहा है. पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि वह इस क्षेत्र में रहकर बड़े पैमाने पर जाली नोट का कारोबार कर रहा है.

इसी सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अहिरण मोड़ के पास छापेमारी कर एक अपराधी को धर दबोचा. दबोचे गये अपराधी के पास से पुलिस ने कुल 8 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किये हैं. बरामद सभी नोट दो-दो हजार के है.

अपराधी की पहचान बांग्‍लादेश के चपाई नवाबगंज जिला के साहेबगंज थाना अंतर्गत चर हासानपुर गांव निवासी राकीबुल शेख 26 वर्ष के रूप में की गयी है.

मामले को लेकर एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि जाली नोट के कारोबारियों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. धराये अपराधी की पहचान बंग्लादेशी के रूप में की गयी है. मामले को लेकर पूरी तरह से छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola