जिले में 11 क्रशर यूनिट किए गए सील, काटे बिजली कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन
जिले में 11 क्रशर यूनिट किए गए सील, काटे बिजली कनेक्शन

पाकुड़ नगर. खनन टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार को पाकुड़ अंचल अंतर्गत विभिन्न मौजा में स्थापित क्रशर यूनिटों का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

– प्रशासन ने कहा नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं पाकुड़ नगर. खनन टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार को पाकुड़ अंचल अंतर्गत विभिन्न मौजा में स्थापित क्रशर यूनिटों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 11 क्रशर यूनिटों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक सील कर दिया गया. निरीक्षण का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं प्रदूषण नियंत्रण पर्षद दुमका की टीम ने किया. जांच के क्रम में कई यूनिटों में पर्यावरण एवं खनन नियमों का उल्लंघन, आवश्यक दस्तावेजों की कमी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई. सील किए गए क्रशर यूनिटों में एच अली स्टोन वर्क्स, मोरसलिम शेख, अकबर स्टोन वर्क्स, मेसर्स कयसुधीन शेख, मेसर्स टू स्टार स्टोन वर्क्स, यार मोहम्मद, मेसर्स निपुल शेख, मेसर्स नूर स्टोन वर्क्स, मेसर्स न्यू सूर्या स्टोन वर्क्स, मेसर्स अजहर इस्लाम शामिल है. प्रशासन ने इन क्रशर यूनिटों का बिजली कनेक्शन भी तत्काल प्रभाव से काट दिया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई खनन एवं पर्यावरणीय नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए की गई है. प्रशासन ने सभी क्रशर संचालकों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola