क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट

Updated at : 20 Nov 2017 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट

महेशपुर : थाना क्षेत्र के दमदमा गांव में शनिवार की देर शाम चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में सिलमपुर व दमदमा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बीच खेल के दौरान तीखी नोक-झोंक होने का मामला सामने आया है. शनिवार की देर शाम सिलमपुर गांव के तीन लड़के विक्रम कुमार सिंह, आलो मुल्ला व रिपन हक सामुदायिक […]

विज्ञापन
महेशपुर : थाना क्षेत्र के दमदमा गांव में शनिवार की देर शाम चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में सिलमपुर व दमदमा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बीच खेल के दौरान तीखी नोक-झोंक होने का मामला सामने आया है. शनिवार की देर शाम सिलमपुर गांव के तीन लड़के विक्रम कुमार सिंह, आलो मुल्ला व रिपन हक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर इलाज हेतु पहुंचे. चिकित्सक डॉ रवींद्रनाथ ने प्राथमिक उपचार कर एक्सरे करा लेने की सलाह देकर घर वापस भेज दिया. तीनों लड़कों ने बताया कि दमदमा गांव के संतु बनर्जी, खोकन मंडल, चीरू भगत, विकास, राजीव मंडल, अनिल कोड़ा, शाहाबुद्दीन आदि ने मिल कर मारपीट की है.
हालांकि तीनों लड़कों के शरीर पर किसी प्रकार का गहरा जख्म नहीं पाया गया. इस बाबत थाना प्रभारी महेशपुर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खेल के दौरान मारपीट होने की लिखित शिकायत सिलमपुर गांव के विक्रम कुमार सिंह ने की है. मामले की छानबीन की जा रही है. स्थिति स्पष्ट होने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola