चिप्स लदा दो हाइवा जब्त

पाकुड़ : डीसी दिलीप कुमार झा के निर्देश पर जिला खनन पदाधकारी उत्तम कुमार विश्वास के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने शनिवार की देर शाम को हिरणपुर थाना क्षेत्र के सीतपहाड़ी रोड में छापेमारी अभियान चला कर चिप्स लदे दो ओवरलोडेड हाइवा को जब्त किया है. डीसी के निर्देश पर जिला सहायक खनन पदाधिकारी सुरेश […]
पाकुड़ : डीसी दिलीप कुमार झा के निर्देश पर जिला खनन पदाधकारी उत्तम कुमार विश्वास के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने शनिवार की देर शाम को हिरणपुर थाना क्षेत्र के सीतपहाड़ी रोड में छापेमारी अभियान चला कर चिप्स लदे दो ओवरलोडेड हाइवा को जब्त किया है. डीसी के निर्देश पर जिला सहायक खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा व जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ मिल कर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान हाइवा संख्या जेएच 04के/7996 व जेएच 16 बी/7435 को जब्त कर हिरणपुर थाना पुलिस को सौंप दिया है.
उन्होंने कहा कि जब्त दोनों हाइवा में चिप्स लदा था. उन्होंने कहा कि कागजातों की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा जिले में अवैध उत्खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार क्षेत्र में छापेमारी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




