पाकुड़ में टोल फ्री नंबर आज तक नहीं हो पाया चालू, लोग परेशान

पाकुड़ : आम लोगाें की परेशानी कम करने के लिए सरकार ने विभिन्न विभागों के लिए टॉल फ्री नंबर जारी किया है. लेकिन सबसे दुखद बात यह है कि पाकुड़ में किसी भी विभाग का टॉल फ्री नंबर काम नहीं कर रहा है. जब से सरकार ने इसे जारी किया है, तब से यहां यह […]
पाकुड़ : आम लोगाें की परेशानी कम करने के लिए सरकार ने विभिन्न विभागों के लिए टॉल फ्री नंबर जारी किया है. लेकिन सबसे दुखद बात यह है कि पाकुड़ में किसी भी विभाग का टॉल फ्री नंबर काम नहीं कर रहा है. जब से सरकार ने इसे जारी किया है, तब से यहां यह चालू ही नहीं हुआ. जबकि झारखंड के कई जिले में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन के टॉल फ्री नंबर पूरी तरह काम कर रहे हैं. व्यवस्था अब भी वही है ढाक के तीन पात. लोग आज भी अपनी मामूली शिकायत दर्ज करने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाते है या फिर दिक्कत में रहना ही अपनी मजबूरी समझते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




