धान काट लौट रही महिला से छेड़खानी

Updated at : 18 Nov 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
धान काट लौट रही महिला से छेड़खानी

महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र के कदमपुर गांव की एक महिला के साथ छेड़खानी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाबात पीड़िता ने महेशपुर थाने में फर्द बयान दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि वह विगत 12 नवंबर- 2017 को अपने घर से सुबह सात बजे धान काटने असकंधा गांव गयी थी. […]

विज्ञापन
महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र के कदमपुर गांव की एक महिला के साथ छेड़खानी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाबात पीड़िता ने महेशपुर थाने में फर्द बयान दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि वह विगत 12 नवंबर- 2017 को अपने घर से सुबह सात बजे धान काटने असकंधा गांव गयी थी. उसके साथ गांव की एक अन्य महिला भी थी. शाम करीब सात बजे धान काट कर गांव लौट रही थी. जैसे ही बोरियो नदी के समीप पहुंची. वहां गांव के ही जगरनाथ हांसदा ने अपने हाथ में पकड़े हंसुवे का भय दिखाया,
जिसे देख कर वह भाग गयी. इसके बाद जगरनाथ हांसदा ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा. वह किसी तरह अपनी इज्जत बचायी. जगरनाथ हांसदा ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मार देने की धमकी भी दी. हल्ला करने पर उसके जेठ रामेधन मड़ैया व भाई सामचांद मड़ैया आए. तब जाकर इज्जत बची. पीड़िता के फर्द बयान पर महेशपुर थाने में जगरनाथ हांसदा के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में भादवि की धारा 323, 354, 504 के तहत थाना कांड संख्या 159/17, दिनांक 16/11/17 को दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है. थाने में आने में विलंब होने का कारण पीड़िता ने अपने बहन के घर चले जाने की बात बतायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola