सेलेब्रल मलेरिया से महिला की मौत

पाकुड़ : सदर प्रखंड के गोकुलपुर गांव में सेरेब्रल मलेरिया से एक महिला की मौत हो गई. गांव के सजोनी हांसदा (40) बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी. इसका इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में चल रहा था. परिजनों ने बताया कि सजोनी को सेरेब्रल मलेरिया हो गया था. बीमारी से मौत के बाद […]
पाकुड़ : सदर प्रखंड के गोकुलपुर गांव में सेरेब्रल मलेरिया से एक महिला की मौत हो गई. गांव के सजोनी हांसदा (40) बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी. इसका इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में चल रहा था. परिजनों ने बताया कि सजोनी को सेरेब्रल मलेरिया हो गया था. बीमारी से मौत के बाद गांव में मातम छा गया है. परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. स्वास्थ्य विभाग के कालाजार तकनीकी पर्यवेक्षक राजकिशोर प्रसाद के अनुसार महिला की मौत ब्रेन मलेरिया से नहीं हुई है. पेट में पथरी हो जाने के कारण कई दिनों से पेट में दर्द होता था. इस कारण उसकी मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




