स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रही भाजपा

Updated at : 14 Nov 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रही भाजपा

पाकुड़ : प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी दादपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक सेजा आमबगान में मंडल अध्यक्ष गंगा राम मुर्मू अध्यक्षता में की गयी. बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, बैठक प्रभारी विजय भगत उपस्थित […]

विज्ञापन

पाकुड़ : प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी दादपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक सेजा आमबगान में मंडल अध्यक्ष गंगा राम मुर्मू अध्यक्षता में की गयी. बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, बैठक प्रभारी विजय भगत उपस्थित रहे. सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का उद्घाटन किया एवं वंदे मातरम् सामूहिक रूप से गायन कर बैठक शुरू की. मंडल के प्रभारी श्री भगत ने समीक्षा कर संगठन के विषय में जानकारी प्राप्त किया.

साथ ही विचार विमर्श कर सभी पंचायतों का प्रभारी एवं सह प्रभारी का चयन किया गया. साथ ही 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बूथों पर मनाने, दादपुर मंडल के संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया. मंचासीन अतिथियों ने बारी बारी से अपने संबोधन में पार्टी के का नीतियों-सिद्धांत एवं सरकार की उपलब्धियों की चर्चा किया एवं सरकार के कल्याणकारी योजनाओं जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. मंच का संचालन मंडल महामंत्री प्रवीण मंडल ने किया.

बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष गंगा राम मुर्मू ने किया. मौके पर पिंटू गुप्ता, सदानंद रजवार, शंभू यादव, मंजू देवी, गोलकनाथ मंडल, जिला परिषद सदस्य बाबूचांद मुर्मू, लालजी प्रसाद साह, सीताराम ठाकुर, बीरबल रजवार, मिस्त्री मरांडी, जुलू शेख, सुशील बास्की, विष्णु पांडे, आशीत सरकार, गौर रजवार, विष्णु पांडे, गौतम राजा, दिलीप गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola