कुख्यात सनातन मड़ैया महेशपुर से गिरफ्तार
Updated at : 13 Nov 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : कुख्यात अपराधी सनातन मड़ैया को पाकुड़ पुलिस ने महेशपुर थाना क्षेत्र के डुमरघट्टी के समीप से धर दबोचा है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस अभी नहीं कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सनातन मड़ैया किसी बस से दुमका से अपने घर डुमरघट्टी की ओर आ रहा था. इसकी सूचना पुलिस को […]
विज्ञापन
पाकुड़ : कुख्यात अपराधी सनातन मड़ैया को पाकुड़ पुलिस ने महेशपुर थाना क्षेत्र के डुमरघट्टी के समीप से धर दबोचा है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस अभी नहीं कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सनातन मड़ैया किसी बस से दुमका से अपने घर डुमरघट्टी की ओर आ रहा था.
इसकी सूचना पुलिस को मिली थी. इसी आधार पर पुलिस ने डुमरघट्टी के पूर्व ही बस में छापेमारी करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया था.
बताया जाता है कि एक की पहचान सनातन मड़ैया के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक सनातन मड़ैया कुख्यात अपराधी है. हत्या, लूट, छिनतई सहित कई अापराधिक घटनाओं में सनातन का नाम शामिल है. एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि मामले की अभी जांच चल रही है. जांच के बाद ही कोई खुलासा किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




