स्कॉर्पियो सहित कई सामान बरामद

Updated at : 12 Nov 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो सहित कई सामान बरामद

क्राइम. व्यवसायी हत्या मामले में पुलिस के हाथ लगे सबूत पुलिस ने स्कॉर्पियो के अलावे छह जिंदा सुतली बम, दो चाकू, एक मोबाइल व खून से सने तौलिया किया बरामद पुलिस ने अपराधियों को किया चिह्नित पाकुड़ : बेखौफ अपराधियों द्वारा मवेशी व्यवसायी की हत्या कर दिये जाने व कई व्यवसायी को घायल कर लाखों […]

विज्ञापन

क्राइम. व्यवसायी हत्या मामले में पुलिस के हाथ लगे सबूत

पुलिस ने स्कॉर्पियो के अलावे छह जिंदा सुतली बम, दो चाकू, एक मोबाइल व खून से सने तौलिया किया बरामद
पुलिस ने अपराधियों को किया चिह्नित
पाकुड़ : बेखौफ अपराधियों द्वारा मवेशी व्यवसायी की हत्या कर दिये जाने व कई व्यवसायी को घायल कर लाखों रुपये लूट लिये जाने मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने घटना में तत्परता दिखाते हुए घटना के महज दो घंटे के भीतर अपराध के लिए प्रयोग में लाये गये स्कॉर्पियो संख्या जेएच 16 ए 4231 को बरामद कर लिया है. जबकि स्कॉर्पियो से दो सुतली बम, दो चाकू जिसमें एक पर खून लगा हुआ तथा खून से सने एक तौलिया बरामद किया है.
वहीं लिट‍्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के फुलपहाड़ी निवासी मुस्तफा अंसारी के घर में छापेमारी कर चार जिंदा सुतली बम बरामद किया है. सूत्रों की मानें तो घटना को कुल पांच अपराधियों ने मिल कर अंजाम दिया है. पांचों अपराधियों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है. चार लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर भी पूछताछ कर रही है. हालांकि अभी पुलिस के कोई भी पदाधिकारी पूरी बात बताने से कतरा रही है.
क्या है मामला
मवेशी व्यवसायी मैजिक वाहन जेएच 04 एम 2669 से पश्चिम बंगाल के कलियाचक हाट से व्यापार कर वापस लौट रहा था. हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी कस्तूरबा विद्यालय के समीप स्कॉर्पियो से अपराधियों ने पीछा करते हुए ओवरटेक कर बम फेंक कर मवेशी व्यवसायियों के वाहन को रोका और चाकू से व्यवसायियों पर हमला कर दिया. अपराधियों ने चाकू घोंप-घोंप कर महेशपुर के हाटपोखरिया निवासी बिरजू दास 55 वर्ष की हत्या कर दी. जबकि हाथकाठी निवासी मुख्तार अंसारी, हाटपोखरिया निवासी मिथला रविदास के अलावे अन्य को भी घायल कर दिया था. घटना में मोबाइल सहित लाखों रुपये की लूट भी हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola