डाकबंगला परिसर में बनी 10 दुकानों का जिप अध्यक्ष ने किया उदघाटन

पाकुड़िया : डाकबंगला परिसर में जिला परिषद निधि द्वारा निर्मित 10 दुकानों का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला एवं स्थानीय जिप सदस्य स्टेफन मरांडी ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद जिप अध्यक्ष श्री मुर्मू ने आवंटित लाभुक दुकानदारों को चाभी सौंप कर कटरा जिम्मा लगाया. श्री मुर्मू ने कहा […]
पाकुड़िया : डाकबंगला परिसर में जिला परिषद निधि द्वारा निर्मित 10 दुकानों का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला एवं स्थानीय जिप सदस्य स्टेफन मरांडी ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद जिप अध्यक्ष श्री मुर्मू ने आवंटित लाभुक दुकानदारों को चाभी सौंप कर कटरा जिम्मा लगाया. श्री मुर्मू ने कहा कि इस कटरे में लाभुक अब अपना व्यवसाय खोलकर रोजी रोजगार कर सकते हैं और खुशहाली के साथ जीवन निर्वहन कर सकते हैं. श्री मुर्मू ने बताया बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए डाकबंगला परिसर के शेष बचे भाग उत्तर साइड में अतिरिक्त कटरा निर्माण की स्वीकृति देकर बहुत जल्द कटरा का निर्माण कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




