झारखंड में भूख से दो की मौत शर्मनाक: मोइनुल

पाकुड़ : एक सप्ताह के अंदर झारखंड में दो लोगों की भूख से मौत होना काफी शर्मनाक है. इससे साबित होता है कि वर्तमान भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है. यह बातें ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव मोइनुल हक ने रविवार की शाम पाकुड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही. […]
पाकुड़ : एक सप्ताह के अंदर झारखंड में दो लोगों की भूख से मौत होना काफी शर्मनाक है. इससे साबित होता है कि वर्तमान भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है. यह बातें ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव मोइनुल हक ने रविवार की शाम पाकुड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही. उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार अपने किसी मुद्दे पर भी खरा नहीं उतर पा रही है. एक ओर जनता भूख से मर रही है,
दूसरी ओर सरकार मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे योजनाएं चला रही है. कहा कि भाजपा सरकार केवल जनता को छल रही है. वर्तमान सरकार के कार्यकाल में न तो लोगों को रोजगार मिल रहा है, न ही गरीबी मिट रही है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भूख से बच्ची की मौत मामले में सरकार लीपापोती का काम कर रही है. कांग्रेस मले में आवाज बुलंद करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




