महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने जाना कानून

Updated at : 14 Oct 2017 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने जाना कानून

पाकुड़: प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा कक्ष में शुक्रवार को महिला पंचायत प्रतिनिधियों को कानून संबंधित जानकारी देने के लिए तीन दिवसीय प्रशक्षिण का आयोजन किया गया. प्रखंड सांख्यकी पर्यवेक्षक रामकुमार साहा की देखरेख में मास्टर ट्रेनर डोली साहा व अभिनंदन कुमार ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, मानव तस्करी, बाल श्रम निषेध सहित अन्य कानून की […]

विज्ञापन
पाकुड़: प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा कक्ष में शुक्रवार को महिला पंचायत प्रतिनिधियों को कानून संबंधित जानकारी देने के लिए तीन दिवसीय प्रशक्षिण का आयोजन किया गया. प्रखंड सांख्यकी पर्यवेक्षक रामकुमार साहा की देखरेख में मास्टर ट्रेनर डोली साहा व अभिनंदन कुमार ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, मानव तस्करी, बाल श्रम निषेध सहित अन्य कानून की जानकारी दी.

मास्टर ट्रेनर डोली साहा ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग ग्रामीण विकास पंचायतीराज के निर्देश महिला पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशक्षिण दिया जा रहा है. प्रशक्षिण में सदर प्रखंड के जयकिष्टोपुर, चांचकी, गधाईपुर, नवादा, मनिरामपुर पंचायत के मुखियाओं को कानून के बारे में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गयी.

उन्होंने कहा कि पंचायत के मुखियाओं को कानून के बारे में जानकारी रखना अति आवश्यक है. मुखिया पंचायत के लोगों को कानून के प्रति जागरूक करेंगे. मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह शहरकोल पंचायत के मुखिया चत्रिलेखा गोंड, मनिरामपुर पंचायत की मुखिया अखतारा बानो, अजीफा बीवी, नाजमा बीवी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola