आश्वासन समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की हुई समीक्षा

Updated at : 14 Oct 2017 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
आश्वासन समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की हुई समीक्षा

पाकुड़: स्थानीय परिसदन में शुक्रवार की शाम विधानसभा आश्वासन समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष विधायक आलमगीर आलम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से विधायक नलिन सोरेन, जयप्रकाश वर्मा के अलावे उपविकास आयुक्त अजीत शंकर, सिविल सर्जन डॉ नलिनिकांत मेहरा, प्रभारी समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमोद झा, जिला खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार […]

विज्ञापन

पाकुड़: स्थानीय परिसदन में शुक्रवार की शाम विधानसभा आश्वासन समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष विधायक आलमगीर आलम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से विधायक नलिन सोरेन, जयप्रकाश वर्मा के अलावे उपविकास आयुक्त अजीत शंकर, सिविल सर्जन डॉ नलिनिकांत मेहरा, प्रभारी समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमोद झा, जिला खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार विश्वास सहित अन्य मौजूद थे.

बैठक में बारी-बारी से ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा, खनन विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गयी. विधायक श्री आलम ने कहा कि सरकार की ओर से दिये गये आश्वासन मामले की भी समीक्षा की गयी है. बैठक में मौजूद विधायकों ने कई मुद्दे को बारीकी से खंगाला और पदाधिकारियों को विकास के कार्यों में रफ्तार लाने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola