पांच लाख रुपये के जाली नोट के साथ दो गिरफ्तार

Updated at : 14 Aug 2017 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
पांच लाख रुपये के जाली नोट के साथ दो गिरफ्तार

फरक्का : शमशेरगंज थाना पुलिस ने वासुदेवपुर बस स्टैंड से पांच लाख रुपये जाली नोट के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया है. धराये युवक की पहचान वैष्टवनगर थाना क्षेत्र बादरी टोला निवासी बाबुल शेख (42 वर्ष) तथा तोसिब शेख (19 वर्ष) के रूप में की गयी है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी […]

विज्ञापन
फरक्का : शमशेरगंज थाना पुलिस ने वासुदेवपुर बस स्टैंड से पांच लाख रुपये जाली नोट के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया है. धराये युवक की पहचान वैष्टवनगर थाना क्षेत्र बादरी टोला निवासी बाबुल शेख (42 वर्ष) तथा तोसिब शेख (19 वर्ष) के रूप में की गयी है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काफी मात्रा में जाली नोट के साथ कुछ लोग बस स्टैंड में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया. इसी क्रम में संदिग्ध अवस्था में खड़े बाबुल शेख व तोसिब शेख की तलाशी ली गयी तो उनके पास दो-दो हजार के 250 पीस जाली नोट बरामद हुए.
पुलिस ने सभी जाली नोटों को जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र से जाली नोटों का आना गंभीर बात है. पुलिस ऐसे अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाने को तत्पर है. किसी भी हाल में ऐसे लोगों को बढ़ावा नहीं दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola