लिट्टीपाड़ा में डेंगू के चार नये मरीज मिले

Updated at : 09 Aug 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा में डेंगू के चार नये मरीज मिले

प्रकोप . पाकुड़ में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, पुष्टि होने के बाद मरीज भेजे जा रहे भागलपुर जिले में दिन-प्रतिदिन डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. लिट्टीपाड़ा में चार नये लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है. चारों को इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है. वहीं वायरल बुखार के […]

विज्ञापन

प्रकोप . पाकुड़ में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, पुष्टि होने के बाद मरीज भेजे जा रहे भागलपुर

जिले में दिन-प्रतिदिन डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. लिट्टीपाड़ा में चार नये लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है. चारों को इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है. वहीं वायरल बुखार के भी दर्जनों रोगी प्रतिदिन अस्पताल आ रहे हैं.
हिरणपुर : लिट्टीपाड़ा व हिरणपुर प्रखंड के कई गांवों में डेंगू का कहर जारी है. लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जबरदाहा गांव में चार मरीज डेंगू के पाये गये हैं. जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने किया है. इसके अलावे लिट्टीपाड़ा प्रखंड के ही कमलघाटी में भी काफी संख्या में लोग वायरल बुखार व डेंगू से आक्रांत हैं. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जबरदाहा गांव पहुंच कर पीड़ित लोगों का इलाज किया. जानकारी के मुताबिक लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जबरदाहा निवासी संजय बागती, कैलाश प्रसाद भगत,
प्रीति कुमारी व भागवती प्रसाद भगत डेंगू से पीड़ित हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने डेंगू होने की बात बताते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. परिजनों के मुताबिक डेंगू से पीड़ित सभी लोगों का इलाज भागलपुर में किया जा रहा है. इधर मंगलवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के ही नव प्राथमिक स्कूल कमलघाटी के सचिव कलीमुद्दीन अंसारी को डेंगू से पीड़ित पाये जाने पर इलाज के लिए परिजन भागलपुर ले गये हैं. वहीं जबरदाहा व कमलघाटी निवासी शाहिदा वीवी, जफर सिद्दीकी, जलील अंसारी, मुबारक अंसारी, महिमा देवी, मो.निजाम, फारूक अंसारी, रिंकू अंसारी, मो.अजीज के अलावे कई मरीज वायरल बुखार व डेंगू से आक्रांत हैं. वहीं हिरणपुर प्रखंड के हाथकाठी गांव में भी कई मरीज वायरल बुखार व डेंगू से आक्रांत हैं.
क्या कहते हैं चिकित्सक
डेंगू का प्रकोप लिट्टीपाड़ा क्षेत्र के जबरदाहा व कमलघाटी में अधिक है. इसको लेकर सीएचसी हिरणपुर के स्वास्थ्य टीम गांव का जायजा ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि मरीजों को हर संभव इलाज किया जायेगा.
डॉ सुनील कुमार सिंह, चिकित्सक सीएचसी हिरणपुर
डेंगू की रोक थाम को लेकर उपायुक्त से मिले ग्रामीण
सदर प्रखंड के कुमारपुर व संग्रामपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने उपायुक्त दिलीप कुमार झा को लिखित आवेदन देकर उपरोक्त गांव में तेजी फैल रहे डेंगू बीमारी से रोक थाम को लेकर उचित कार्रवाई किये जाने की मां की है. दिये आवेदन में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य के अलावे ग्रामीण समरूल शेख, जलिल विश्वास, फेराउल शेख, फाईजुद्दीन शेख, हमीदुल शेख, मोबिरूल शेख सहित अन्य ने बताया है कि उपरोक्त दोनों पंचायतों में डेंगू को प्रकोप से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसके बावजूद भी गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू प्रभावित गांव में शिविर नहीं लगाया जा रहा है. वही सदर अस्पताल में डेंगू के मरीज का बेहतर ईलाज नही होने के कारण डेंगू प्रभावित मरीज अपने इलाज के लिए पाकुड़ से बाहर जाने को विवश है. ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2016 में डेंगू के संग्रामपुर व कुमारपुर के तीन मरीज की मौत हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वर्तमान समय में भी डेंगू से कई मरीज पीड़ित है. ग्रामीणों ने गांव में डेंगू के रोक थाम को लेकर उचित पहल करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola