फौरन होगी कार्रवाई, घटना स्थल पर पहुंचेगी पुलिस
Updated at : 09 Aug 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

गुडन्यूज Â 100 नंबर पर डायल कर दें किसी भी घटना की जानकारी पाकुड़ : अब जिले के नागरिकों के लिए पाकुड़ पुलिस ने अच्छी सेवा शुरू की है. 100 नंबर डायल कर अब कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसकी सूचना तुरंत रांची कंट्रोल रूम को मिल जायेगी. रांची से ही कार्रवाई […]
विज्ञापन
गुडन्यूज Â 100 नंबर पर डायल कर दें किसी भी घटना की जानकारी
पाकुड़ : अब जिले के नागरिकों के लिए पाकुड़ पुलिस ने अच्छी सेवा शुरू की है. 100 नंबर डायल कर अब कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसकी सूचना तुरंत रांची कंट्रोल रूम को मिल जायेगी. रांची से ही कार्रवाई का निर्देश दिया जायेगा.
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए अब पीसीआर वैन पर भी 100 डायल नंबर को चिपकाया गया है. किसी भी घटना को लेकर अब आम लोग अपनी बात सीधे 100 नंबर पर डायल कर रख सकते हैं. ऐसा करने से इसकी सीधी जानकारी रांची मुख्यालय को होगी फिर रांची से त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय में बनाये गये कंट्रोल रूम को दी जायेगी. जहां से उस क्षेत्र में संचालित पीसीआर वैन में तैनात पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया जायेगा.
गौरतलब हो कि पहले आम लोगों की ओर से थाने में दी गयी सूचना पर भी पुलिस या तो कार्रवाई नहीं करती थी या फिर काफी विलंब से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करती थी. परंतु अब 100 नंबर पर डायल कर सूचना दिये जाने पर मामले में त्वरित कार्रवाई भी होगी और रांची मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक शिकायत दर्ज भी की जायेगी. पुलिस अधीक्षक श्री वर्णवाल ने उपरोक्त मामले में आम लोगों के बीच जागरूकता लाये जाने को लेकर यह पहल शुरू की गयी है. जिले में संचालित सभी नौ पीसीआर वैन पर 100 डायल नंबर को चिपकाया गया है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
लोगों के बीच जागरुकता लाये जाने को लेकर ऐसा किया गया है. 100 नंबर पर डायल कर लोग किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी रख सकते हैं. ऐसा करने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीसीआर वैन में मौजूद पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच सकते हैं.
-नवनीत ए हेंब्रम, डीएसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




