ट्रिप पर जा रहे हैं? सूटकेस में कपड़े पैक करने का ये 'Rolling' तरीका बचाएगा आपकी 50% जगह

ट्रेवल पैकिंग टिप्स, फोटो: AI
क्या आपका सूटकेस भी जल्दी भर जाता है. जानें कपड़ों को पैक करने का ये 'Rolling' तरीका जिससे आप बचा सकते हैं 50% एक्स्ट्रा जगह और कपड़ों को रखें रिंकल फ्री.
Travel Packing Tips: ट्रिप पर जाने का नाम सुनते ही सबसे ज्यादा टेंशन ‘पैकिंग’ की होती है. अक्सर हमारा पसंदीदा सामान सूटकेस में फिट नहीं बैठता और बैग छोटा पड़ने लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि समस्या बैग के साइज में नहीं बल्कि आपके कपड़े पैक करने के तरीके में है. कपड़ों को सादे तरीके से मोड़कर रखने के बजाय उन्हें ‘Roll’ करके रखना सबसे स्मार्ट तरीका माना जाता है. यह जादुई ट्रिक न केवल आपके सूटकेस में 50% तक जगह बचाती है बल्कि कपड़ों में सिलवटें भी कम पड़ती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे इस ‘Rolling’ तरीके से आप अपने छोटे से बैग में भी ढेर सारा सामान आसानी से फिट कर सकते हैं.
क्यों बेहतर है रोलिंग मेथड?
जब हम कपड़ों को फोल्ड करके एक के ऊपर एक रखते हैं तो उनके बीच में बहुत सारी हवा और खाली जगह रह जाती है. रोलिंग मेथड इस खाली जगह को खत्म कर देता है. इससे कपड़े टाइट पैक होते हैं और सूटकेस के कोनों का भी सही इस्तेमाल हो पाता है. इसके अलावा रोल किए हुए कपड़ों में गहरी सिलवटें नहीं पड़तीं जिससे आपको डेस्टिनेशन पर पहुंचकर बार-बार प्रेस करने की जरूरत नहीं होती.
कैसे करें सही तरीके से रोल?
कपड़ों को रोल करने का भी एक सही तरीका होता है. सबसे पहले कपड़े को किसी सपाट जगह पर फैलाएं. इसके बाद उसे एक बार आधा फोल्ड करें और फिर नीचे से ऊपर की ओर टाइट रोल बनाना शुरू करें. ध्यान रहे कि रोल जितना टाइट होगा जगह उतनी ही ज्यादा बचेगी. टी-शर्ट, जींस और सूती कपड़ों के लिए यह तरीका सबसे ज्यादा असरदार है.
भारी कपड़ों के लिए अपनाएं ये ट्रिक
जींस और जैकेट जैसे भारी कपड़ों को सूटकेस में सबसे नीचे की तरफ रखें. अगर आप इन्हें रोल करके किनारों पर सेट करते हैं तो बीच में हल्की टी-शर्ट और इनरवियर्स रखने के लिए काफी जगह मिल जाती है. तौलिया जैसी चीजों को भी आप पतला रोल करके सूटकेस के गैप्स को भरने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
जूतों का स्मार्ट इस्तेमाल
सूटकेस में जूते काफी जगह घेरते हैं. जगह बचाने के लिए आप अपने मोजे या छोटी एक्सेसरीज को जूतों के अंदर डाल सकते हैं. इसके बाद जूतों को किसी शावर कैप या प्लास्टिक बैग में डालकर सूटकेस के किनारों पर लगाएं. इससे जूतों के अंदर की जगह भी बर्बाद नहीं होगी और कपड़े भी गंदे नहीं होंगे.
ये भी पढ़ें: Best Places to Visit in March April: मार्च-अप्रैल में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 4 जगहें
ये भी पढ़ें: Solo Travel Tips: पहली बार अकेले ट्रिप पर जाने का है प्लान? सेफ्टी के लिए ये 5 बातें हर लड़की को जान लेनी चाहिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




