ओवरलोडेड एक हाइवा व चिप्स लदे दो ट्रैक्टर जब्त

Updated at : 27 Jul 2017 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
ओवरलोडेड एक हाइवा व चिप्स लदे दो ट्रैक्टर जब्त

अनदेखी. यातायात नियमों का नहीं हो रहा पालन जिले में आवेरलोडेड वाहनों का परिचालन जारी है. पुलिस के सख्त निर्देश के बाद भी यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा है. हालांकि समय-समय पर अभियान चलाया जाता है. लिट्टीपाड़ा/हिरणपुर : अनुमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव ने छापेमारी अभियान चला कर लिट्टीपाड़ा व हिरणपुर थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

अनदेखी. यातायात नियमों का नहीं हो रहा पालन

जिले में आवेरलोडेड वाहनों का परिचालन जारी है. पुलिस के सख्त निर्देश के बाद भी यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा है. हालांकि समय-समय पर अभियान चलाया जाता है.
लिट्टीपाड़ा/हिरणपुर : अनुमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव ने छापेमारी अभियान चला कर लिट्टीपाड़ा व हिरणपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से ओवरलोड एक हाइवा व दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक एसडीओ श्री देव ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य पथ पर रंगा के समीप गिट्टी से भरा एक ओवर लोड हाइवा ट्रक डब्ल्यूबी 59 बी-3535 को जब्त किया है. वहीं हिरणपुर क्षेत्र से चिप्स लदे दो ट्रैक्टर को जब्त करते हुए हिरणपुर थाना को सुपुर्द किया है. छापेमारी के क्रम में एसडीओ श्री देव ने ट्रैक्टर चालक व सह चालक को भी पकड़ कर थाना को सुपुर्द किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola