हेल्दी रहना है तो डेली डाइट में शामिल करें ये इम्युनिटी बूस्टर जूस

इम्युनिटी बढ़ाने वाला जूस (image: AI Generated)
Immunity Boosting Juice: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स नहीं, बल्कि प्राकृतिक जूस ज्यादा असरदार होते हैं. डाइटिशियन मुस्कान कुमारी के अनुसार आंवला, गाजर-चुकंदर, संतरा, हल्दी-अदरक और अनार जूस शरीर को मजबूत बनाकर बीमारियों से बचाते हैं.
Immunity Boosting Juice: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है. बदलते मौसम, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है. ऐसे में डाइटिशियन Muskan Kumari के अनुसार, प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर जूस का सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है. ये जूस न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर को ऊर्जा भी देते हैं और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.
आंवला जूस
आंवला विटामिन C का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. इस जूस को पीने से इम्युनिटी मजबूत होता है, साथ ही ये पाचन सुधारता है. ये जूस त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद अगर इस रोज सुबह खाली पेट पीना ज्यादा लाभकारी होता है.
गाजर-चुकंदर जूस
यह जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. ये जूस खून साफ करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाता है साथ ही ऊर्जा देता है. इसमें थोड़ा नींबू मिलाने से इसका असर और बढ़ जाता है.
संतरा जूस
संतरा विटामिन C से भरपूर होता है. इस जूस को पीने से सर्दी-जुकाम से बचाव होता है साथ ही इम्युन सिस्टम मजबूत और शरीर को हाइड्रेट रखता है. लेकिन आप ये जरूर कोशिश करें की ताजा जूस ही पिएं, पैकेज्ड से बचें.
हल्दी-अदरक जूस
यह एक नेचुरल एंटीबायोटिक ड्रिंक है. यह सूजन कम करता है, इंफेक्शन से लड़ता है, गले की खराश में राहत देता है इसमें शहद मिलाकर पीना और फायदेमंद होता है.
अनारजूस
अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. ये जूस दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है. ये खून बढ़ाने में मददगार और कमजोरी दूर करता है. रोज एक गिलास अनार जूस से शरीर मजबूत रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




