बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पाक पीएम का पुतला

Updated at : 13 Jul 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पाक पीएम का पुतला

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले का विरोध पाकुड़ : जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं पर आतंकवादी हमले के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के इंदिरा चौक के समीप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका. इसका नेतृत्व बंजरग दल के जिला संयोजक संदीप कुमार मंडल ने किया. जिला संयोजक श्री मंडल ने कहा […]

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले का विरोध

पाकुड़ : जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं पर आतंकवादी हमले के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के इंदिरा चौक के समीप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका. इसका नेतृत्व बंजरग दल के जिला संयोजक संदीप कुमार मंडल ने किया. जिला संयोजक श्री मंडल ने कहा कि बीते दिनों अमरनाथ जा रहे यात्रियों पर जम्मू-कश्मीर मे हुए आंतकी हमले का घोर निंदा करते हुए बंजरग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से नवाज शरीफ का पुतला दहन किया गया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से पाकिस्तान के नवाज शरीफ के विरोध जमकर नारेबाजी भी. मौके पर बंजरग दल के जिला मंत्री अरविंद घोष, चंद्र सिंह, सतेंद्र पंडित, विजय जायसवाल, राम यादव, विजय सिन्हा, पिका पटेल, उदय सिंह, संजय शुक्ला, अशोक वर्मा सहित अन्य मौजूद थे. वही पुतला दहन के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर नगर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी बाबुवंशी साह, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के अलावे पुलिस जवान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola