चालक का संतुलन बिगड़ने से पलटा गिट्टी लदा हाइवा

पाकुड़ : बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ स्थित नगर थाना क्षेत्र के किताझोर के समीप मंगलवार की रात्रि को गिट्टी लदे हाइवा चालक के संतुलन बिगड़ने से पटल गयी. वहीं हाइवा के धक्के से एक घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 16 ए/6879 पाकुड़ से गिट्टी लोड कर तेज […]
पाकुड़ : बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ स्थित नगर थाना क्षेत्र के किताझोर के समीप मंगलवार की रात्रि को गिट्टी लदे हाइवा चालक के संतुलन बिगड़ने से पटल गयी. वहीं हाइवा के धक्के से एक घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 16 ए/6879 पाकुड़ से गिट्टी लोड कर तेज रफ्तार से बरहरवा की ओर जा रहा था. इसी क्रम में किताझोर के समीप तीखा मोड़ रहने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ जाने से हाइवा पलट गया. पुलिस दुघर्टनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




