जिले में 100 लाभुकों को मिला पीएम जनमन आवास

पाकुड़. जिले में कुल 100 लाभुकों को प्रधानमंत्री जनमन आवास में गृह प्रवेश कराया गया.
संवाददाता, पाकुड़. जिले में कुल 100 लाभुकों को प्रधानमंत्री जनमन आवास में गृह प्रवेश कराया गया. सभी प्रखंडों में बीडीओ ने लाभुकों को गृह प्रवेश कराया. इस अवसर पर लाभुकों को प्रेशर कुकर भेंट कर सम्मानित किया गया. लाभुकों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले वे कच्चे मकान में रहते थे, लेकिन अब सरकार की मदद से उन्हें मजबूत और सुरक्षित पक्का घर मिला है. डीसी मनीष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान का उद्देश्य कमजोर जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना है. इस योजना के माध्यम से आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है. यह भी बताया कि लाभुकों को दो कमरे एवं रसोईघर सहित पक्का घर दिया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




