ट्रक और स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत, बाइक सवार पति-पत्नी घायल
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 05 Mar 2026 8:34 PM
ट्रक और स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत, बाइक सवार पति-पत्नी घायल
लोहरदगा. सदर थाना क्षेत्र के चिरी पुल के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक और स्कूटी (जेएच 01 जीजे 3204) के बीच हुई सीधी टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. हादसे की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस के जरिये मृतक और घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. घायलों की पहचान राम मुंडा और उनकी पत्नी के रूप में हुई है, जिनका उपचार जारी है. समाचार लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, हालांकि उसके पास से कबूतरी पहान पति जयराम पहान के नाम का एक आधार कार्ड बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
भंडरा़ भंडरा से भंवरो सड़क पर पांडेय गणपत राय स्मारक स्थल चौक के पास स्कूटी सवार 35 वर्षीय युवक दिनेश मुंडा की दुर्घटना में मौत हो गयी. गुमला जिला के पूसो थाना क्षेत्र के पहमू गांव निवासी शुकरा मुंडा का 35 वर्षीय पुत्र दिनेश मुंडा भंडरा बाजार आ रहा था. इसी क्रम में स्कूटी पांडेय गणपत राय चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना के बाद भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










