ePaper

कुड़ू के तीन युवा फुटबॉलरों का जिला टीम में चयन, सीनियर अंतर जिला चैंपियनशिप में दिखायेंगे दम

Updated at : 22 Nov 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
कुड़ू के तीन युवा फुटबॉलरों का जिला टीम में चयन, सीनियर अंतर जिला चैंपियनशिप में दिखायेंगे दम

कुड़ू के यंग वॉरियर्स फ़ुटबॉल एकेडमी का जलवा झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप में दिखेगा.

विज्ञापन

फोटो चयनित तीन खिलाड़ी कुड़ू. कुड़ू के यंग वॉरियर्स फ़ुटबॉल एकेडमी का जलवा झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप में दिखेगा. कुड़ू के यंग वॉरियर्स फुटबॉल एकेडमी के तीन खिलाड़ियों को लोहरदगा प्रीमीयर लीग नाइट मैच मे बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला हैं. अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए लोहरदगा जिला फुटबॉल टीम की घोषणा की गयी. जिसमें यंग वॉरियर्स फ़ुटबॉल एकेडमी कुड़ू के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियो जॉय निखिल रूंडा, कृष सुजल टोप्पो व सिद्धार्थ उरांव का चयन किया गया है. तीनों खिलाड़ियों ने लोहरदगा प्रीमियर लीग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला फुटबाल एसोसिएशन व चयन समिति का ध्यान आकर्षित किया व अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जिला टीम में अपनी जगह पक्की की. इसके साथ ही जोनल स्टेज में भी इन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल राउंड के लिए टीम में स्थान सुनिश्चित किया. सीनियर अंतर जिला चैम्पियनशिप का मुकाबला 23 नवंबर को रांची में आयोजित किया गया है, जहां लोहरदगा जिला टीम का सामना सुबह 11:30 बजे रांची जिला टीम से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola