लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, इमली पेड़ की डाली काटते समय मजदूर की मौत

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :23 Apr 2026 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Lohardaga News

प्रतीकात्मक फोटो

Lohardaga News: लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र में इमली पेड़ की डाली काटते समय कटर मशीन से गंभीर रूप से घायल मजदूर की मौत हो गई. दोनों पैरों की नस कटने से अधिक खून बह गया. इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत चीरी बरवाटोली गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. इमली के पेड़ की डाली काटने के दौरान कटर मशीन से गंभीर रूप से घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

पेड़ की डाली काटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, चीरी बरवाटोली निवासी शेरू उरांव का पुत्र संदीप उरांव अपने घर के सामने निजी जमीन पर लगे इमली के पेड़ की डाली काट रहा था. वह कटर मशीन की मदद से पेड़ की डालियों को काट रहा था. इसी दौरान एक डाली आधी कट गई और कटर मशीन उसमें फंस गई.

अनियंत्रित कटर मशीन से गंभीर चोट

बताया जाता है कि जैसे ही संदीप उरांव ने कटर मशीन को निकालने की कोशिश की, मशीन अचानक अनियंत्रित हो गई. चालू हालत में ही कटर मशीन उसके पैरों के पीछे जा लगी, जिससे दोनों पैरों की नस कट गई. घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ ही देर में अत्यधिक खून बहने लगा.

अस्पताल ले जाने के दौरान बिगड़ी हालत

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने उसे पेड़ से नीचे उतारा और आनन-फानन में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी रही.

इलाज के दौरान युवक की मौत

डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद संदीप उरांव की जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई. युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: कोल्हान की सड़कों पर अंधेरे से उजड़ गया 324 परिवार, कोल्हान रक्षा संघ ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की जरूरत

यह घटना एक बार फिर से यह दर्शाती है कि मशीनों के इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कितना जरूरी है. थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: पद्मा में इटखोरी मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा, टेलर और ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola