Train Suspended : झारखंड के इस रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का परिचालन बंद, यात्री परेशान

Train Suspended : लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन परिचालन बंद होने से परेशानी बढ़ गई है. रेलवे इस क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाती है.
Train Suspended : (बिनोद महतो) : लोहरदगा रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का परिचालन बंद होने के बाद यात्रियों की कठिनाइयां लगातार बढ़ रही हैं. पहले यहां से दिल्ली, अजमेर जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ रांची–लोहरदगा मेमू ट्रेन भी चलती थी, जिसे लोग जीवनरेखा मानते थे. लेकिन पुल में दरार आने के कारण परिचालन रोक दिया गया है और अब लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.
लोहरदगा से दिल्ली तक ट्रेन मिल जाती थी पहले
स्थानीय लोगों ने प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में अपनी समस्याएं साझा कीं. आकाश देवघरिया ने कहा कि पहले लोहरदगा से दिल्ली तक ट्रेन मिल जाती थी, लेकिन अब रांची पहुंचना भी मुश्किल हो गया है. विरंजित मिंज ने बताया कि मजदूरी करने वाले लोग और विद्यार्थी ट्रेन से ही रांची जाते थे, लेकिन परिचालन बंद होने से उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो रही है. रिंकू साहू ने कहा कि रांची–लोहरदगा मेमू ट्रेन यहां की लाइफलाइन थी और इसके ठप होने से व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है.
पुल में आई दरार के कारण परिचालन बंद
राजकिशोर साहू ने बताया कि पुल में आई दरार के कारण परिचालन बंद करना पड़ा, जिससे यात्री परेशान हैं. उन्होंने मांग की कि रेलवे प्रशासन जल्द से जल्द खराबी को दुरुस्त करे. मनोरंजन साहू ने कहा कि ट्रेन से रांची का किराया मात्र ₹20 था, जबकि बस से यही दूरी तय करने पर ₹100 खर्च होता है और समय भी अधिक लगता है. इससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है.
रेलवे इस क्षेत्र की लाइफलाइन
यात्रियों का कहना है कि रेलवे इस क्षेत्र की लाइफलाइन है और इसके ठप होने से मजदूर, विद्यार्थी और व्यापारी सभी प्रभावित हैं. बसों पर निर्भरता से खर्च और समय दोनों बढ़ गये हैं. लोगों की मांग है कि रेलवे प्रशासन इस पुल की मरम्मत को प्राथमिकता दे और जल्द से जल्द ट्रेन परिचालन बहाल करें. लोहरदगा और आसपास के जिलों के लिए यह रेलखंड अत्यंत महत्वपूर्ण है. परिचालन बहाल होने से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि स्थानीय व्यापार और शिक्षा व्यवस्था भी सामान्य हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










