मंईयां सम्मान योजना की राशि खाते में नहीं आयी

Published by :DEEPAK
Published at :17 Mar 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
मंईयां सम्मान योजना की राशि खाते में नहीं आयी

रंगों का त्योहार होली को आकर्षक बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तीन किस्त एक साथ मंईयां कै खाता में भेजा गया.

विज्ञापन

कुड़ू. रंगों का त्योहार होली को आकर्षक बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तीन किस्त एक साथ मंईयां कै खाता में भेजा गया. प्रखंड के चयनित लगभग 14 हजार लाभुकों में 6000 ऐसे लाभुक हैं, जिनके खाता में मंईयां सम्मान योजना की राशि तकनीकी गड़बड़ी के कारण नहीं पहुंच पाया. जिन लाभुकों के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं पहुंच पाया, वैसे लाभुकों प्रखंड सह अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं कोई खाता चेक कराने में व्यस्त हैं तो कोई आधार कार्ड से मोबाइल नम्बर लिंक कराने तथा आधार कार्ड में नाम व उम्र में हुईं गड़बड़ी का सुधार कराने में परेशान हैं. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत प्रखंड के 14 पंचायतों में लगभग 14 हजार आठ सौ लाभुकों का चयन किया गया है कुछ लाभुकों की सुची लंबित पड़ी है. होली त्योहार के तीन दिन पहले मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लाभुकों के खाता में राशि ट्रांसफर किया गया. राशि ट्रांसफर होने के बाद जिन लाभुकों के खाता मे राशि नहीं पहुंच पाई वैसे लाभुकों के चेहरे पर शिकन आ गया. होली को लेकर कार्यालय में तीन दिनों तक अवकाश के बाद सोमवार को जैसें ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय का ताला खुला मंईया सम्मान योजना के लाभुक राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लाभुकों ने बताया कि डीबीटी खाता होने, आधार तथा मोबाइल नंबर लिंक होने के बावजूद खाता मे राशि नहीं पहुंच पाया है खाता में राशि नहीं पहुंची तो चेक कराने के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचे हैं लेकिन मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का वेबसाइट नहीं खुलने के कारण पता नहीं चल पाया कि राशि किन कारणों से खाता में नहीं पहुंच पाया है, दुसरी तरफ कुछ लाभुकों ने बताया कि आधार कार्ड से मोबाइल नम्बर लिंक नहीं है इसलिए आधार सुधार केंद्र में पहुंचे हैं. कुछ लाभुक आवेदन लेकर पहुंचे थें. मामले में प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का वेबसाइट नहीं खुल रहा है. जिन लाभुकों के आवेदन में तकनीकी गड़बड़ी है उनका सुची प्रखंड कार्यालय के सुचना पट्ट पर लगाया गया है. लाभुकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. राज्य सरकार के द्धारा लाभुकों के खाता मे राशि ट्रांसफर की गई है जिनके खाता मे तकनीकी गड़बड़ी के कारण मंईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिली है उनका सत्यापन के बाद राशि आ जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola