आंधी-तूफान से घर पर गिरा विशाल पेड़, वृद्धा घायल, मकान क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
आंधी-तूफान से घर पर गिरा विशाल पेड़, वृद्धा घायल, मकान क्षतिग्रस्त

आंधी-तूफान से घर पर गिरा विशाल पेड़, वृद्धा घायल, मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र में रविवार को आये बेमौसम आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचायी. मुर्की तोड़ार पंचायत के बंसरी गांव में तेज हवाओं के कारण जीतू कच्छप के घर पर एक विशाल फुटकल का पेड़ गिर गया. इस हादसे में उनका मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं घर के किचन में साफ-सफाई कर रही वृद्ध महिला जावा कच्छप गंभीर रूप से घायल हो गयीं. परिजनों ने बताया कि पेड़ गिरने से वृद्धा को शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी चोटें आयीं हैं. घटना की जानकारी तत्काल सीओ पंकज कुमार भगत को देते हुए उचित मुआवजे की मांग की गयी है. इस संबंध में सीओ ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है. पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन प्राप्त होते ही आपदा राहत कोष के तहत सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल की जायेगी. अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

कुड़ू (लोहरदगा). बालू के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कुड़ू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जिंगी-चेटर मुख्य पथ पर छापेमारी कर दक्षिण कोयल नदी से बालू लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. थाना प्रभारी अजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कोयल नदी से बालू का उठाव कर उसे खपाने की तैयारी है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की और लाल रंग के ट्रैक्टर को पकड़ लिया. गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. थाना प्रभारी ने बताया कि खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है. विभाग के निर्देश पर ट्रैक्टर मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola