लोहरदगा में 2.50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य, अब तक 687 किसानों ने बेची फसल

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा में 2.50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य, अब तक 687 किसानों ने बेची फसल

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति को लेकर जिले के किसानों के लिए आम सूचना जारी की है. इस वर्ष जिले के लिए कुल 2,50,000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. वर्तमान में जिले के 4,150 पंजीकृत किसान ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से इस प्रक्रिया से जुड़े हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 687 किसानों ने विभिन्न लैंपस और एफपीओ के जरिये 41,171 क्विंटल धान की बिक्री की है. किसानों के खाते में भेजे गये 5.53 करोड़ रुपये : राहत की बात यह है कि कुल 687 विक्रेताओं में से 377 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और बोनस की राशि का भुगतान कर दिया गया है. अब तक कुल 5,53,63,605.50 रुपये की राशि किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है और भुगतान की यह प्रक्रिया लगातार जारी है. बिचौलियों से बचें, लैंपस में ही बेचें धान : प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसान प्रति एकड़ अधिकतम 16 क्विंटल और कुल सीमा 200 क्विंटल तक धान बेच सकते हैं. सरकार प्रति क्विंटल 2,450 रुपये की दर से भुगतान कर रही है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे बिचौलियों के झांसे में न आयें और 31 मार्च 2026 तक अपने नजदीकी लैंपस या एफपीओ में धान देकर योजना का लाभ उठायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola