ePaper

सफल किसान बनने के लिए जोखिम उठाना जरूरी : डॉ ताराचंद

Updated at : 22 Jan 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
सफल किसान बनने के लिए जोखिम उठाना जरूरी : डॉ ताराचंद

जिला स्तरीय किसान मेला-सह-कृषि उत्पाद प्रदर्शनी 2026 का आयोजन आज प्रखंड कार्यालय परिसर लोहरदगा में किया गया. मेला-सह-प्रदर्शनी का शुभारंभ उपायुक्त डॉ ताराचंद ने किया.

विज्ञापन

लोहरदगा : जिला स्तरीय किसान मेला-सह-कृषि उत्पाद प्रदर्शनी 2026 का आयोजन आज प्रखंड कार्यालय परिसर लोहरदगा में किया गया. मेला-सह-प्रदर्शनी का शुभारंभ उपायुक्त डॉ ताराचंद ने किया. कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि सफल किसान बनने के लिए जोखिम उठाना जरूरी है. वर्ष में कम से कम दो फसल ली जा सकती हैं. लोहरदगा जिला में किसान एक ही फसल ले रहे हैं. अगर किसान बारिश का पानी संचय करने कर तरीके अपनाएं तो सफलता मिल सकती है. किसान के रूप में सफल होने के लिए बाजार की मांग के अनुसार फसल उगाने की आवश्यकता है. टपक सिंचाई अपनायें जिले में सिंचाई की कमी को दूर करने के लिए नहर, कूप आदि की योजनाएं हैं लेकिन किसान टपक सिंचाई के जरिये पानी की कमी को दूर कर सकते हैं. किसान तकनीकी जानकारी के लिए कृषि विज्ञान के केंद्र में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. उपायुक्त ने कहा कि सलगी पंचायत के रोचो बरवाटोली में किसान परिवारों ने काली मिर्च, इलायची व वेनिला की खेती प्रारंभ की है जिसमें किसान जैविक खाद का प्रयोग कर रहे हैं. एक वर्ष बाद जब इसमें सफलता मिलेगी, तो इससे अन्य किसान भी प्रेरित होंगे. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, विशुनपुर विधायक प्रतिनिधि अजहर इकबाल ने अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, सभी बीटीएम, एटीएम समेत प्रगतिशील किसान उपस्थित थे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टॉल लगाये गये थे. कार्यक्रम में भूमि संरक्षण विभाग की ओर से किसानों के बीच पंप सेट का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola