एमबी डीएवी लोहरदगा के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

Updated:
विज्ञापन
एमबी डीएवी लोहरदगा के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

एमबी डीएवी लोहरदगा के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

विज्ञापन

लोहरदगा. एमबी डीएवी विद्यालय, लोहरदगा के छात्रों ने विभिन्न विषयों में आयोजित ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षाओं में विशेष योग्यता प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है. ओलंपियाड परीक्षाएं छात्रों की शैक्षणिक प्रतिभा को पहचानने और निखारने के उद्देश्य से स्कूल से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जाती हैं. इनमें अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और हिंदी जैसे विषय शामिल होते हैं. विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षक काजल कुमार रॉय के मार्गदर्शन में इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया. डीएवी सीएमसी झारखंड जोन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड में कक्षा नौवीं के छात्र आतुफ कबीर ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की. वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा रिचा मेहता ने अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में और कक्षा छठवीं के छात्र लबीब ओबेदुल्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड में विशेष उपलब्धि हासिल की. विद्यालय के प्राचार्य जीपी झा ने प्रार्थना सभा में छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा अन्य विद्यार्थियों को भी ओलंपियाड परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. नि:शुल्क फास्ट फूड स्टॉल लघु उद्यमी प्रशिक्षण शुरू लोहरदगा़ बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण के तहत लोहरदगा में 12 दिवसीय नि:शुल्क फास्ट फूड स्टॉल लघु उद्यमी प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रघुबर सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक नितिन किशोर, आरसेटी निदेशक सुरेश भगत, जेएसएलपीएस डीएम बिपिन चंद्र उपस्थित थे. मौके पर महाप्रबंधक ने कहा कि आज फास्ट फूड की मांग सभी जगह बढ़ रही है, इस व्यवसाय के लिए ऋण में 35 प्रतिशत तक का अनुदान भी दिया जाता है. एलडीम ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर पैदा कर लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवता, विशेषता को बताते हुए अच्छे से प्रशिक्षण लेने को कहा. बिपिन चंद्र ने कहा कि आज हमारी दीदीयां हुनरमंद हो रहीं हैं. जिससे उनकी आजीविका में बढ़ोतरी हो रही है. इस मौके पर संस्थान के संकाय सदस्य राजीव कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola