म्यूजिशियन पद पर भर्ती, 21 से रजिस्ट्रेशन शुरू

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
म्यूजिशियन पद पर भर्ती, 21 से रजिस्ट्रेशन शुरू

भारतीय वायुसेना के अग्निवीर वायु (इंटेक 01/2026) अंतर्गत म्यूजिशियन पद पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो रही है.

विज्ञापन

लोहरदगा. भारतीय वायुसेना के अग्निवीर वायु (इंटेक 01/2026) अंतर्गत म्यूजिशियन पद पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो रही है. यह प्रक्रिया 11 मई 2025 की रात 11 बजे तक ऑनलाइन चलेगी. इच्छुक अविवाहित युवक और युवतियां निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं. भर्ती रैली 10 से 18 जून 2025 के बीच एयरफोर्स स्टेशन, नयी दिल्ली और कबोन रोड, बेंगलुरु में आयोजित की जायेगी. इस दौरान वाद्य यंत्र बजाने की कला का परीक्षण, इंग्लिश रिटेन टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और अन्य प्रक्रियाएं संपन्न होंगी.

जरूरी योग्यता

आवेदक का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ होना चाहिए.

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं पास) रखी गयी है.

वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा का सिलेबस, शारीरिक दक्षता मानदंड, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट http://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 21 अप्रैल 2025, सुबह 11 बजे

आवेदन की अंतिम तिथि: 11 मई 2025, रात 11 बजे

भर्ती रैली की तिथि: 10 से 18 जून 2025

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola