कुड़ू में क्रिसमस पूर्व शोभायात्रा, प्रभु यीशु के आगमन की खुशियां मनायी

कुड़ू में क्रिसमस पूर्व शोभायात्रा, प्रभु यीशु के आगमन की खुशियां मनायी
कुड़ू़ क्रिसमस पर्व के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के आगमन से पूर्व रविवार को आरसी मिशन चर्च प्लोटी नगर के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. शोभायात्रा आरसी मिशन प्लोटी नगर चर्च से प्रारंभ होकर शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः चर्च परिसर पहुंची, जहां क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. क्रिसमस गैदरिंग में मसीही समुदाय के लोगों ने भजन, गीत और नृत्य के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के आगमन का उल्लासपूर्वक जश्न मनाया. शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण माता मरियम की गोद में विराजमान प्रभु यीशु मसीह की प्रतिमा और आकर्षक रूप से सजायी गयी चरनी रही. काफी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होकर प्रभु के आगमन की खुशियां साझा करते नजर आयें. बताया गया कि रविवार को प्रखंड के विभिन्न चर्चों में क्रिसमस गैदरिंग और क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन किया गया. पादरियों और प्रचारकों ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने धरती पर जन्म लेकर प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया. प्रभु के जन्म से चार दिन पूर्व से ही मसीही समुदाय उनके आगमन की तैयारियों और खुशियों में जुट जाते हैं. चार दिवसीय विशेष अनुष्ठान के तहत रविवार को क्रिसमस गैदरिंग व कार्निवाल आयोजित किया गया, जबकि 24 दिसंबर को पुण्य रात मनायी जायेगी. इस दौरान सभी चर्चों में प्रभु यीशु मसीह के धरती पर आगमन को लेकर विशेष प्रार्थना और अनुष्ठान किये जायेंगे. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. शोभायात्रा के साथ दंडाधिकारी अजय कच्छप, पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश सिंह सहित पुलिस बल मौजूद था. साथ ही सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गयी थी. मौके पर फादर जीत टोप्पो, ब्रदर रवि चंद्र, प्रचारक पौलूस मिंज, सिस्टर लुसी, सिस्टर प्रभा, सिस्टर सबीना, सिस्टर मेरी, रूपेश रूंडा, अनिल टोप्पो, सियोन लकड़ा सहित मसीही समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए. शोभायात्रा के साथ दंडाधिकारी अजय कच्छप, पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश सिंह तथा पुलिस जवान चल रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




