पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया

सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु बाजार रोड में जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस द्वारा खदेड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए तीन मोटर साइकिल को जब्त कर सेन्हा थाना में सुरक्षित रखा गया है
सेन्हा. सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु बाजार रोड में जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस द्वारा खदेड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए तीन मोटर साइकिल को जब्त कर सेन्हा थाना में सुरक्षित रखा गया है. एएसआइ गोवर्धन तुरी के बयान पर सेन्हा थाना में प्राथमिकी संख्या 107/25 दर्ज की गयी है. वहीं थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि तीन जुआरी विशु उरांव, राजू साव और जाबीर अंसारी (तीनों अरु निवासी) को गिरफ्तार किया गया है और मौके से तीन मोटर साइकिल जब्त की गयी है. जिस पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही कहा कि जुआ खेल और शराब खोरी से अपराध बढ़ता है. जिस पर अंकुश लगाने के लिये सेन्हा पुलिस सदैव सक्रिय है. अप्राकृतिक दुष्कर्म, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई किस्को लोहरदगा. किस्को थाना क्षेत्र में एक नाबालिग द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़ित परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है.थाना प्रभारी मानस कुमार साधू ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बाल संरक्षण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार आरोपी के नाबालिग होने के चलते उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




