पेट्रोल सब्सिडी स्कीम के लिए आज लांच होगा मोबाइल एप, लोहरदगा उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिये ये निर्देश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jan 2022 1:42 PM

विज्ञापन

पेट्रोल सब्सिडी स्कीम से संबंधित दिये गये निर्देश के आलोक में उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी मार्केटिंग अफसर व सभी प्रखंडों के जनवितरण प्रणाली दुकानदार शामिल हुए.

विज्ञापन

लोहरदगा : मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों को पेट्रोल सब्सिडी स्कीम से संबंधित दिये गये निर्देश के आलोक में उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी मार्केटिंग अफसर व सभी प्रखंडों के जनवितरण प्रणाली दुकानदार शामिल हुए.

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि 17 जनवरी को इस स्कीम संबंधित एक मोबाइल एप लांच किया जाना है, जिसमें अधिक से अधिक लाभुकों का निबंधन कराना है. पहले दिन कम से कम 1000 लाभुकों का निबंधन हो. इस योजना से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम व झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के कार्डधारियों को आच्छादित किया जाना है.

सभी मार्केटिंग अफसर व राशन डीलर इस योजना के संबंध में अपने राशन कार्डधारियों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करें. अगर किसी कार्डधारी के पास एंड्रॉयड मोबाइल नहीं है, तो संबंधित जनवितरण प्रणाली दुकानदार अपने एंड्रॉएड मोबाइल पर कार्डधारी का निबंधन करायेंगे. कार्डधारी, आवेदक का दोपहिया वाहन झारखंड राज्य से निबंधित होना जरूरी होगा. इस योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola