लोहरदगा किस्को के लोगों को नहीं मिल रहा है वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का लाभ

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Jul 2021 1:16 PM

विज्ञापन

जल सहिया का कहना है कि उपभोक्ताओं द्वारा पैसा नहीं देने के कारण पानी बंद है. वहीं संचालन कर रहे कर्मचारी का कहना है कि मशीन खराब होने के कारण पानी बंद है. पानी शुरू करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

लोहरदगा : आवासीय विद्यालय के समीप किस्को नदी में बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से परहेपाठ पंचायत के लगभग एक हजार परिवार को घर-घर मिलनेवाला पानी पिछले एक महीने से बंद है. पानी सप्लाइ नहीं होने से लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है. पिछले एक महीने से पानी अापूर्ति बंद है. वहीं जलसहिया व पानी संचालन करनेवाले कर्मचारियों से पानी बंद होने के कारण पूछने पर वे लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए अपने आप को जिम्मेवारी से मुक्त करते नजर आये.

जल सहिया का कहना है कि उपभोक्ताओं द्वारा पैसा नहीं देने के कारण पानी बंद है. वहीं संचालन कर रहे कर्मचारी का कहना है कि मशीन खराब होने के कारण पानी बंद है. पानी शुरू करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि पैसा समय पर देने के बावजूद महीने भर पानी नहीं मिलता है. बार-बार बोलने पर कुछ दिन पानी दिया जाता है, फिर बंद कर दिया जाता है. बीडीओ अनिल कुमार मिंज का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा पैसा जमा कर दिया गया है, लेकिन मशीन खराब हो गयी है. मशीन को बनवाने के लिए पैसा कम होने के कारण पानी है. जल स्वच्छता समिति की बैठक कर सभी लोगों से पैसा इकट्ठा करते हुए मशीन बनवा कर जल्द पानी आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola