भगवान बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता आंदोलन को एक नयी दिशा दी : सरयू राय

Updated at : 09 Jun 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता आंदोलन को एक नयी दिशा दी : सरयू राय

विधायक सरयू राय सहित भाजपाइयों ने शंख मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

विज्ञापन

लोहरदगा. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर लोहरदगा शंख मोड़ स्थित बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय, भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, देवाशीष कार, संजय बर्म्मन, बालकृष्णा सिंह, लक्ष्मी नारायण भगत, अजय पंकज, मीना बाखला, शामेला भगत,भारती सिन्हा, निधिकांत प्रसाद ,सचिन कुमार, अशोक कांस्यकार आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की. मौके पर श्री राय ने कहा कि आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा ब्रिटिश राज्य के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी में हुए स्वतंत्रता आंदोलन को एक नयी दिशा दी. उन्हें उलगुलान या द ग्रेट ट्यूमुल्ट के लिए भी जाना जाता है. उनकी नेतृत्व क्षमता इतनी प्रभावशाली रहती थी कि ब्रिटिश हुकूमत इस क्षेत्र में थर्राती थी उनके इस अद्भुत योगदान के कारण लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं. ऐसे महान शख्स सदैव प्रेरणादायक व अनुकरणीय रहेंगे.

भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के दांत खट्टे किये थे

सेन्हा-लोहरदगा. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के भड़गांव पंचायत अंतर्गत बेड़ाटोली ग्राम में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जिला परिषद सदस्य ने आदिवासी विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं के साथ माल्यार्पण किया. जिप सदस्य राधा तिर्की ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आजादी की लड़ाई में अनेकों बार अंग्रेजों के दांत खट्टे किये थे. छल और धोखा से भगवान बिरसा मुंडा को अंग्रेजों ने पकड़ा और 9 जून को रांची जेल में अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को फांसी की सजा दे दी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola