ePaper

पंचायत के विकास में सहभागी बनें मुखिया: डॉ ताराचंद

Updated at : 16 Jun 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत के विकास में सहभागी बनें मुखिया: डॉ ताराचंद

पंचायत के विकास में सहभागी बनें मुखिया: डॉ ताराचंद

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिले के पंचायत प्रतिनिधि जितने सजग और सुदृढ़ होंगे लोहरदगा जिला उतना ही विकसित एवं समृद्ध होगा. पंचायत के मुखिया अपने-अपने क्षेत्र में संचालित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखें साथ ही उसकी सतत मॉनिटरिंग करते हुए उसका फीडबैक जिला प्रशासन को दें. जिला प्रशासन विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर उन पर जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए समाधान करने का प्रयास करेगा. उपायुक्त डॉ ताराचंद्र वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुखिया से जुड़ते हुए उनसे ये बातें कही. उपायुक्त ने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 से 30 जून तक जिले के सभी जनजातीय बहुल ग्रामों में सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सभी मुखिया इस अभियान में जुड़े और अपने-अपने क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलायें. अभियान के तहत लगने वाले प्रखंड स्तरीय शिविरों में आने के लिए लोगों को जागरूक करने का उन्होंने निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका कर्तव्य है कि सरकार की बातों को वे लोगों तक पहुंचाएं एवं उनका फीडबैक सरकार को दें. उपायुक्त ने ऑनलाइन जुड़े मुखियाओं से एक-एक कर बात की और क्षेत्र से जुड़े समस्याओं से अवगत हुए़ उन्होंने उनको आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पंचायत में अवस्थित संसाधन के अनुरूप कार्य योजना बनाकर विकास में सहभागी बनने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola