कांग्रेस पार्टी के कार्यों से जनता को रूबरू करायें : मल्लिकार्जुन खरगे

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के कार्यों से जनता को रूबरू करायें : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस पार्टी के कार्यों से जनता को रूबरू करायें : मल्लिकार्जुन खरगे

विज्ञापन

लोहरदगा़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पुष्पगुच्छ भेंट की. दोनों नेताओं के बीच झारखंड के वर्तमान हालात और झारखंड की राजनीति पर बात हुई. धीरज प्रसाद साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंंड में विकास की स्थिति, वर्तमान आवश्यकताओं, राजनीतिक हालात की जानकारी दी. साथ ही हाल में झारखंड कांग्रेस द्वारा चलाये गये कार्यक्रमों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस बेहतर कार्य कर रही है. पार्टी के नेता और मंत्री पार्टी सिद्धांतों और नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराने के साथ-साथ झारखंड के विकास में कांग्रेस के योगदान के बारे में बता रहे हैं. सत्ता में शामिल कांग्रेस के मंत्री झारखंड के विकास में सहयोग करने के साथ-साथ लोगों के बीच पहुंच कर उन्हें कांग्रेस द्वारा किये जा रहे कार्य के बारे में भी बता रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आप अपने क्षेत्र के साथ-साथ झारखंड की स्थिति पर भी नजर रखिए. जब भी दिल्ली आईये, तो मुझसे जरूर मिला करें. झारखंड की स्थिति पर रिपोर्ट दीजिये. कांग्रेस पार्टी के कार्यों से जनता को रूबर कराना है़ इसे बेहद गंभीरता के साथ लें. वरिष्ठ नेता होने के नाते आपका पार्टी के प्रति जिम्मेदारी काफी अधिक है. श्री साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड आने के लिए भी आमंत्रित किया, इस पर श्री खरगे ने कहा कि वे जल्द ही इसकी योजना बनाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola