रांची-लोहरदगा व सासाराम-रांची ट्रेन में हुआ मजिस्ट्रेट जांच

रांची-लोहरदगा व सासाराम-रांची ट्रेन में हुआ मजिस्ट्रेट जांच
लोहरदगा. रेलवे प्रशासन नं रांची-लोहरदगा रेलखंड पर मंगलवार को विशेष मजिस्ट्रेट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान रांची-लोहरदगा और सासाराम-रांची एक्सप्रेस में यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गयी. अचानक हुई इस कार्रवाई से बिना टिकट और अनियमित टिकट पर सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया. जांच दल ने विभिन्न कोचों में जाकर टिकटों का सत्यापन किया और पकड़े गये डिफाल्टरों से रेल नियमों के तहत जुर्माना वसूला. रेलवे के सीसीआइ दिनेश कुमार ने बताया कि राजस्व बढ़ाने, बेटिकट यात्रा पर रोक लगाने और यात्रियों को जागरूक करने के लिए ऐसे अभियान चलाये जाते हैं. आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने यात्रियों से हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की. इस अभियान में वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान शामिल थे. भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
लोहरदगा. स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी के नेतृत्व में शंख नदी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर मोजम्मिल अंसारी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन संघर्ष में समर्पित कर दिया. उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर स्वतंत्रता आंदोलन को एक नयी दिशा दी. उनका त्याग और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. हमें उनके आदर्शों पर चलकर वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए. कार्यक्रम में प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव हाजी सिकंदर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष तारीख अनवर, जिला महासचिव सनावूल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, एजाज अंसारी, असफर अंसारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










