ePaper

लोहरदगा प्रीमियर लीग से स्थानीय खिलाड़ियों को काफी अनुभव मिलेगा : सुनंदा दास चंद्रमौलेश्वर

Updated at : 08 Nov 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा प्रीमियर लीग से स्थानीय खिलाड़ियों को काफी अनुभव मिलेगा : सुनंदा दास चंद्रमौलेश्वर

लोहरदगा प्रीमियर लीग से स्थानीय खिलाड़ियों को काफी अनुभव मिलेगा : सुनंदा दास चंद्रमौलेश्वर

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित लोहरदगा प्रीमियर लीग के छठे दिन का पहला मैच कुड़ू नाइट्स और भंडरा बुल्स के बीच खेला गया, जबकि दूसरा मैच सेन्हा स्टालियंस और किस्को किंग्स के बीच हुआ. पहले मैच के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) सुनंदा दास चंद्रमौलेश्वर लोहरदगा थे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि पहली बार लोहरदगा में इतने बड़े स्तर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है. इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा अनुभव मिलेगा. सांसद सुखदेव भगत का यह प्रयास सराहनीय है. डीइओ ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान सांसद सुखदेव भगत भी मैदान में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. पहले मैच में कुड़ू नाइट्स ने भंडरा बुल्स को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस मैच के मैन ऑफ द मैच कुड़ू के सिद्धार्थ उरांव (जर्सी नंबर 11) रहे. लोहरदगा प्रीमियर लीग के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ द्वारा प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि निजी तौर पर दी जा रही है. टूर्नामेंट में हैं कई पुरस्कार : टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार दो लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार एक लाख पचास हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार पचास हजार रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार पचास हजार रुपये नकद और ट्रॉफी रखा गया है. इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को शानदार हीरो मोटरसाइकिल और ट्रॉफी, राइजिंग स्टार ऑफ लोहरदगा को मोटरसाइकिल व ट्रॉफी, जबकि टॉप गोल स्कोरर को एप्पल मोबाइल प्रदान किया जायेगा. दूसरे मैच के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजन समिति के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ, शाश्वत सिद्धार्थ, साजिद अहमद चंगू, आलोक कुमार साहू, राजनील तिग्गा, शाहिद अहमद बेलू, मोहन दुबे, नेसार अहमद,कुणाल अभिषेक, पवन गौतम, रितेश सिंह, गुलाम जिलानी, विजय चौहान, मुजम्मिल अंसारी, राधेश्याम साहू, नंदकिशोर शुक्ला, शामिद अंसारी, विजय जयसवाल, लाल विकाश शाहदेव, इस्लाम अंसारी, शुक्रा उरांव, सोनू कुरैशी, दयानंद उरांव, तारीक अनवर, मनोज भगत, माजिद चौधरी, राजीव टाना भगत, राजू कुरैशी, रामू साहू, आरिफ अख्तर, गौतम कुजूर, फजल आबास,वीरेंद्र यादव, मुस्ताक अहमद, मनोज सोन तिर्कि, मुजिबुल रहमान, सूरज उरांव , किशोर उरांव, मोइन अंसारी, अमित अम्बर मिंज, महताब आलम ,रिजवान अंसारी लच्छू उरांव, मुनीम अंसारी, संदीप उरांव, सफीजुल अंसारी, अनमोल भगत, एजाज कुरैशी, संदीप खाका, रफीक अंसारी, सुधीर कुमार वर्मा, आदिल करीम, लक्ष्मण भगत, तबारक हुसैन अंसारी, मुरारी कुमार साहू, शमीम अंसारी, सुरेन्द्र लोहरा, खुर्शीद अंसारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola