जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया

Updated:
विज्ञापन
जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया

जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया

विज्ञापन

सेन्हा़ सीओ मोदस्सर नजर मंसूरी ने थाना परिसर में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें उन्होंने सेन्हा अंचल क्षेत्र के जमीन से संबंधित केस का निपटारा किया.वहीं, जमीन से संबंधित विवाद मामले में उरु तेतरटोली, सेन्हा, कल्हेपाट के ग्रामीणों ने थाना में आवेदन देकर जमीन से संबंधित विवादों को सुलझाने के लिए न्याय की गुहार लगायी थी. इस पर सीओ ने संज्ञान में लेते हुए थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर दोनों पक्ष के सामने सभी विवादित मामलों का निपटारा किया. मौके पर सीओ ने कहा कि सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को जमीन संबंधित मामलों का निपटारा करने के लिए थाना दिवस आयोजित किया जाता है. थाना दिवस पर जमीन से संबंधित छोटे-मोटे मामलों का त्वरित निपटारा अंचल के माध्यम से किया जाता है. जिससे ग्रामीणों को कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना नहीं पड़े़ साथ ही कहा कि जिन मामलों का निपटारा अंचल के द्वारा नहीं हो सकता वैसे मामले को न्यायालय द्वारा निपटारा कराने को लेकर अग्रसारित किया जाता है. जिससे जमीन के मालिक को उचित न्याय मिल सके. इस मौके पर एसआइ अविनाश राम, रविकांत प्रसाद, भीम महतो, सावना उरांव, तौकीर अंसारी, अशोक यादव, पारो देवी, वीरेंद्र गोप, राजकुमार महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola