ePaper

कैरो में खेल मैदान का अभाव खिलाड़ी परेशान,अधिकारी बेखबर

Updated at : 23 Nov 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
कैरो में खेल मैदान का अभाव खिलाड़ी परेशान,अधिकारी बेखबर

प्रखंड मुख्यालय पंचायत के कैरो ग्राम में खेल मैदान का काफी अभाव है.एक समय था जब कैरो का खेल मैदान आस-पास के क्षेत्रों मे नामी हुआ करता था.

विज्ञापन

फोटो:-खेल मैदान में बना प्रखंड एवं थाना कैरो. प्रखंड मुख्यालय पंचायत के कैरो ग्राम में खेल मैदान का काफी अभाव है.एक समय था जब कैरो का खेल मैदान आस-पास के क्षेत्रों मे नामी हुआ करता था. परंतु 2012-13 में प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं थाना परिसर के निर्माण के बाद से खेल मैदान पूरी तरह खत्म हो गया. कैरो ,उतका व नयाटोली के कई एसे होनहार खिलाड़ी है जिन्हें अभ्यास के लिए खेल मैदान नहीं मिल पा रहा है. वहीं सुरक्षा के क्षेत्र में तैयारी करने वाले युवक रोजाना सुबह कैरो, कुडू ,चट्टी मुख्य पथ पर दौड़ते दिखाई देते हैं. कैरो निवासी युवा रंजीत महतो का कहना है कैरो में बहुत ही शानदार मैदान हुआ करता था परंतु प्रखंड एवं थाना परिसर निर्माण के बाद मैदान की सारी जमीन खत्म हो गयी. सरकार प्रखंड व थाना का निर्माण करा कर एक ओर विकास का कार्य किया परंतु खिलाड़ियों की अनदेखी की. 12 से 14 वर्ष गुजर जाने के बाद भी प्रखंड मुख्यालय में खैल मैदान का कोई काम नही किया जिससे आज खिलाड़ी परेशान हैं. कैरो आदिवासी टोली निवासी ऋतिक महली जो सुरक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहता है उसका कहना है आज के समय में कैरो प्रखंड मुख्यालय में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए कोई निश्चित स्थान नही है. वहीं सुरक्षा के क्षेत्र में नौकरी के लिए युवाओं को कैरो कुडू चट्टी मुख्य पथ पर दौड़ना पड़ता है जो खतरों से भरा होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola