हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजा कुड़ू, कलशयात्रा के साथ मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

Updated:
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजा कुड़ू, कलशयात्रा के साथ मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजा कुड़ू, कलशयात्रा के साथ मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

विज्ञापन

कुड़ू. बिड़ला शिव मंदिर, कुड़ू के वार्षिकोत्सव पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा. कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर टिकोनी तट तक पहुंची, जहां पुरोहित विजय पंडित ने विधि-विधान से जलाधिवास, अन्नाधिवास, गंगा पूजन और गंगा आरती सम्पन्न करायी. इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर नगर भ्रमण किया और मंदिर परिसर में पहुंचकर फलाहार वितरण व पांव धोकर उनका स्वागत किया गया. मंदिर में भगवान भोलेनाथ, मां दुर्गा, भगवान कृष्ण, बलभद्र, सुभद्रा और बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गई. विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ और शाम चार बजे से भंडारे की शुरुआत हुई. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद पाया. कलश यात्रा और वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में रामजी प्रसाद, तेजेन्द्र प्रसाद, गंगा प्रसाद, ज्योति प्रसाद, धीरज प्रसाद, संजय चौधरी, प्रदीप कुमार, अमित कुमार बंटू, आकाश कुमार राजा, रामअवतार प्रसाद गुप्ता, प्रभात राज, रौनक कुमार सहित अन्य का मुख्य योगदान रहा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola